लखनऊ

यूपी निकाय चुनाव : यहां देखें- 16 नगर निगम के चुनाव परिणाम

शुरुआती रुझानों में कहीं भाजपा आगे है तो कहीं समाजवादी पार्टी तो कहीं बसपा।

2 min read
Dec 01, 2017

लखनऊ. निकाय चुनाव के परिणाम के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कहीं भाजपा आगे है तो कहीं समाजवादी पार्टी और कहीं बसपा। यहां देखिए 16 नगर निगम के चुनाव परिणाम।

16 नगर निगम के चुनाव परिणाम

ये भी पढ़ें

मतगणना लाइव: मतदान के बाद ताजपोशी की गिनती शुरू

1.लखनऊ-संयुक्ता भाटिया-भाजपा -आगे
2.कानपुर-प्रमिला पांडेय-भाजपा--आगे
3.बरेली-उमेश गौतम-भाजपा--आगे
4.आगरा-दिगंबार सिंह-बसपा-आगे
5.मेरठ-सुनीता वर्मा-बसपा-आगे
6.मुरादाबाद-विनोद अग्रवाल-भाजपा-आगे
7.वाराणसी-मृदुला जायसवाल-भाजपा-आगे
8. गोरखपुर-सीताराम जायसवाल-भाजपा-आगे
9.इलाहाबाद-अभिलाषा गुप्ता-भाजपा-आगे
10.झांसी-बृजेन्द्र व्यास-बसपा-आगे
11.गाजियाबाद-आशा वर्मा-भाजपा-आगे
12.अलीगढ़-राजीव अग्रवाल-भाजपा-आगे
13.अयोध्या-ऋषिकेश उपाध्याय-भाजपा-जीते-सपा के गुलशन बिदूं
14.मथुरा-मुकेश आर्य-भाजपा-जीते- हारे-कांग्रेस के मोहन सिंह
15.सहारनपुर-संजीव वालिया-भाजपा-आगे
16.फिरोजाबाद-नूतन राठौर-भाजपा-विजयी

79113 नेताओं का भाग्य तय करेगा यूपी की सियासत
निकाय चुनावों में 16 नगर निगम समेत 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों के प्रमुखों के साथ-साथ पार्षदों/सभासदों के पदों के नतीजे यूपी की सियासत की दिशा तय करेंगे। निकाय चुनावों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में चारो खाने चित हुई बसपा और पार्टी सुप्रीमो मायावती को नई ऊर्जा से लबरेज किया है। तीन चरणों में हुए निकाय चुनावों में कुल 79,113 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर जारी है। गौरतलब है कि तीन चरणों की वोटिंग में कुल मिलाकर 52.50 फीसदी मतदान हुआ था।

11200 टेबल पर 56 हजार कर्मचारी
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी नतीजों को जल्द सामने लाने के लिए पुख्ता इंतजार किए हैं। प्रदेश के 334 मतगणना स्थानों पर 11,200 टेबल पर 56 हजार कर्मचारी मुस्तैद किए गए हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 6 हजार मतगणना टेबल, जबकि पार्षद और सभासदों के पदों के लिए 5,200 टेबल पर गिनती जारी है। चुनाव के नतीजे मतगणनास्थल से ही आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर अपलोड करने की व्यवस्था है। इसके बाद आयोग की वेबसाइड से प्रमाणपत्र की कॉपी निकालकर आरओ की हस्ताक्षर के बाद वापस वेबसाइट पर स्कैन करके अपलोड करने का इंतजाम पहली मर्तबा हुआ है। मतगणना पर नजर रखने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वेबकास्टिंग कराई जा रही है।

वेबसाइट व मोबाइल एप से मिलेंगे सभी नतीजे
राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (http://sec.up.nic.in) पर रिजल्ट लाइव देखने की सुविधा भी मिली। इसके अलावा स्टेट इलेक्शन कमीशन यूपी नाम से मोबाइल एप के जरिये भी परिणाम उपल्बध रहे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पार्टी आधारित रिजल्ट के साथ-साथ डैशबोर्ड पर 75 जिलों के पदों का विवरण भी मुहैया मिला। गौरतलब है कि पहले चरण में 52.59 फीसदी, दूसरे चरण में 49.30प्रतिशत और तीसरे चरण में 58.72 मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी ने माया को दी मात और अखिलेश को कर दिया साफ
Published on:
01 Dec 2017 01:16 pm
Also Read
View All