ललितपुर. यूपी नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों की ताजपोशी की गिनती सुबह 8.15 बजे शुरू हो गई थी। जिस दिन से मतदान संपन्न हुआ, उस दिन से मतदान की गिनती होने के दिन तक प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें हमेशा बड़ी रही। क्योंकि इस निकाय चुनाव में मतदाता अंत तक खामोश रहा और जिसका परिणाम यह रहा कि निकाय चुनाव की दिशा और दशा अच्छे-अच्छे गणितज्ञ भी तय नहीं कर पाए। यह निकाय चुनाव वैसे तो त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में शुरू से ही देखा जा रहा था, मगर इसमें एक और निर्दलीय प्रत्याशी के शामिल होने के बाद यह मुकाबला चतुरकोणीय हो गया था।