बागपत. बड़ौत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना का दूसरा राउंड समाप्त हो चुका है। दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अमित किराना 3496 मत के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। जबकि रालोद प्रत्याशी अश्वनी 2567 मत के साथ दूसरे नंबर पर तो बीएसपी प्रत्याशी सलीम 2284 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश और सपा प्रत्याशी नूर मलिक क्रमश: 166 और 135 वोटों के साथ काफी पिछड़ चुके हैं। प्रथम और दूसरे राउंड कि बात करें तो रालोद प्रत्याशी अश्वनी को 5784 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी अमित राणा को 7466 मिले हैं। वहीं बीएसपी प्रत्याशी सलीम को 4067 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह अभी तक भाजपा प्रत्याशी अमित राणा रालोद प्रत्याशी अश्वनी से 1682 मत से आगे चल रहे हैं। बता दें कि यहां अंतिम चरण में मतदान के बाद एक प्रत्याशी के पति को गोली मार दी गई थी, जिसके बाद शुक्रवार को शुरू हुई मतगणना में पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की हुई है।