अखिलेश और माया को बनानी होगी नई रणनीति
बीजेपी जिस तरह से नगर निगम चुनाव में अपनी जीत का झंडा गाड़ते दिख रही है उससे तो यही लगता है कि बसपा और सपा को बीजेपी से टक्कर लेने के लिए नई रणनीति बना कर जनता में अपना विश्वास कायम करना होगा। यूपी नगर निकाय चुना जहां भाजपा के लिए राहत का पैगाम लेकर आई है तो वहीं सपा और बसपा के लिए संकट की घंटी बजाती दिख रही है। २०१९ में देश में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में सपा और बसपा को बीजेपी को टक्कर देने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।