लखनऊ

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, यूपी पंचायत चुनाव को लेकर लग सकती है मुहर!

उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें 27 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर भी बड़ा फैसला संभव है।

2 min read
Mar 10, 2026
आज की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े फैसले Source- @myogioffice

UP Panchayat Chunav 2026: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में कुल 27 प्रस्ताव रखे जाएंगे। सरकार कई बड़े फैसले लेने की तैयारी कर रही है, जिनमें भ्रष्टाचार रोकने के सख्त कदम और पंचायत चुनाव से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

विदेश नीति पर घमासान, संसद के बाहर विपक्ष का हंगामा, अखिलेश ने उठाए मोदी सरकार पर सवाल

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम

राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नया नियम ला रही है। अब सरकारी कर्मचारियों को एक कैलेंडर साल में अपने छह महीने के मूल वेतन से ज्यादा राशि स्टॉक, शेयर या अन्य निवेश में लगाने पर इसकी जानकारी देना जरूरी होगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए कैबिनेट में इस नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। इससे कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर नजर रखना आसान होगा और भ्रष्टाचार पर कड़ी लगाम लगेगी।

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला संभव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पहले ही कहा था कि चुनाव समय पर ही होंगे। विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतपत्र छपकर सभी जिलों के मुख्यालयों पर पहुंच चुके हैं। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देरी के सवाल पर मंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं, जनगणना और SIR के काम की वजह से थोड़ा समय लगा है। 15 अप्रैल को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा। ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि अगली कैबिनेट बैठक में यह तय हो जाएगा कि पंचायत चुनाव किस महीने में होंगे।

ओबीसी आयोग गठन पर भी फैसला

कैबिनेट बैठक में ओबीसी आयोग के गठन को लेकर भी चर्चा और फैसला हो सकता है। मंत्री राजभर ने पहले ही संकेत दिया था कि यह मुद्दा कैबिनेट में ही तय होगा। इससे पिछड़े वर्गों के आरक्षण और अन्य मुद्दों पर स्पष्टता आएगी। यह बैठक प्रदेश के लिए काफी अहम मानी जा रही है। भ्रष्टाचार रोकने के नए नियम और पंचायत चुनाव की तारीख तय होने से लोगों में उम्मीद जगी है। सबको इंतजार है कि कैबिनेट क्या-क्या बड़े फैसले लेती है।

Published on:
10 Mar 2026 08:44 am
Also Read
View All

अगली खबर