लखनऊ

UP Panchayat Chunav 2021 : बीजेपी ही नहीं सपा-बसपा की सरकारों में भी खूब निर्विरोध चुने गये हैं प्रत्याशी

UP Panchayat Chunav 2021- भारतीय जनता पार्टी हो या फिर सपा व बसपा, पंचायत चुनावों में सभी पार्टियां सत्ता के दम जिलों में काबिज होती रही हैं...

2 min read
Jul 10, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Panchayat Chunav 2021- क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले 03 जुलाई को बीजेपी के 21 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गये थे। नतीजों से उत्साहित भाजपा इसे जनता का मूड बता रही है वहीं, विपक्षी दल सरकार पर मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। पर ऐसा है नहीं। बीजेपी ही नहीं पूर्ववर्ती सरकारें भी पंचायत चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करती रही हैं। सत्ता में जो भी पार्टी रहती है, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर उसी का कब्जा रहता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी हो या फिर सपा व बसपा, पंचायत चुनावों में सभी पार्टियां सत्ता के दम जिलों में काबिज होती रही हैं।

बीते तीन चुनावों की बात करें तो सबसे ज्यादा निर्विरोध सीटें जीतने का रिकॉर्ड समाजवादी पार्टी के ही नाम है। वर्ष 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के 38 कैंडिडेट निर्विरोध जीते थे। वहीं, ब्लॉक प्रमुख की 816 सीटों में से 47 फीसदी यानी 385 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गये थे। जबकि इस बार यानी 2021 में बीजेपी के 21 जिला पंचायत सदस्य और 334 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित जीते हैं। वर्ष 2010 में मायावती की सरकार में 20 जिला पंचायत अध्यक्ष और 330 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

तीन चुनावों का हाल
2021 : भारतीय जनता पार्टी
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध- 21
कुल जीते जिला पंचायत अध्यक्ष- 67
ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध- 334

2016 : समाजवादी पार्टी
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध- 38
कुल जीते जिला पंचायत अध्यक्ष- 63
ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध- 385

2010 : बहुजन समाज पार्टी
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध- 20
कुल जीते जिला पंचायत अध्यक्ष- 50
ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध- 330

बयान
1. चुनाव दर चुनाव लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पंचायत चुनाव में पार्टी को मिली जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर है।- स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी अध्यक्ष उप्र
2. पंचायत चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में खुली गुंडागर्दी हुई है।- अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री उप्र
3. सपा की तरह भाजपा सरकार में भी कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान जिलों में हुई असंख्य हिंसा अति-शर्मनाक है।- मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री उप्र

Published on:
10 Jul 2021 06:29 pm
Also Read
View All