लखनऊ

जब ‘आतंकी’ कहकर जेल में डाल दिए गए थे राजा भैया; किस की थी सरकार, क्या है पूरा किस्सा?

Raja Bhaiya News: राजा भैया को 'आतंकी' कहकर जेल भिजवा दिया गया था। जानिए, उस समय किस की सरकार थी और पूरा किस्सा क्या है?

less than 1 minute read
Sep 29, 2025
Raja Bhaiya News
जब 'आंतकी' कह कर जेल में डाल दिए गए थे राजा भैया; किस की थी सरकार? फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Raja Bhaiya News: राजा भैया और भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पारिवारिक लड़ाई में राजा भैया और भानवी सिंह के दोनों बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किए। इसके बाद उनकी बेटी का वीडियो सामने आया। आपको बताते हैं, राजा भैया से जुड़ा एक किस्सा जब उन्हें 'आतंकी' कह कर जेल भिजवा दिया गया था।

2002 में राजा भैया भेजे गए जेल

दरअसल, उस समय उत्तर प्रदेश में BJP और बसपा के गठबंधन की सरकार थी। साल 2002 था जब CM की कुर्सी पर बसपा सुप्रीमो मायावती बैठी थीं। राजा भैया को मंत्री नहीं बनाया गया था। इसी दौरान बीजेपी के तत्कालीन विधायक पूरन सिंह बुंदेला की तहरीर पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया।

राजा भैया और पूरन सिंह विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया ने पूरन सिंह से कहा था कि 'मुलायम सिंह जिंदाबाद बोलो'। पूरण सिंह ने ऐसा करने से मना कर दिया। बस फिर क्या था, अचानक से उन्हें 'आतंकी' घोषित करते हुए जेल भेज दिया गया। राजा भैया के साथ धनंजय सिंह (तत्कालीन जौनपुर के बसपा सांसद) ) को गैंगस्टर और रासुका के तहत जेल भेज दिया गया।

क्या है राजा-भैया और भानवी सिंह का पारिवारिक विवाद?

दरअसल, कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने अपने पति पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए। भानवी सिंह ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में पेश होकर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि राजा भैया के पास अवैध और प्रतिबंधित विदेशी हथियारों का खतरनाक जखीरा मौजूद है। यहीं से मामला चर्चाओं में आया।