लखनऊ

UP Top News: पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को प्रियंका गांधी जारी करेंगी यूपी कांग्रेस का ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2022, 9:43 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करेंगी. कांग्रेस पार्टी दोपहर साढ़े 12 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर 'उन्नति विधान' नामक यह घोषणापत्र जारी करेंगी.

- असदुद्दीन ओवैसी के बाद बसपा प्रत्याशी जुनैद मियां पर जानलेवा हमले का प्रयास. चुनाव प्रचार के दौरान हमला. बोलेरो सवार 5 में से 2 आरोपी पकड़े गए. बड़ी संख्या में बसपा कार्यालय पहुंच सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा.

- सीएम योगी करेंगे जनसभाएं. योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली, रामपुर और मुरादाबाद दौरे पर रहेंगे. बिलासपुर और पिटवाई में भी जनसभा को संबोधित करेंगे योगी.

- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में आज हो सकती है बारिश, मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी. मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय राज्‍यों में मौसमी दशाओं में परिवर्तन की वजह से उत्‍तर प्रदेश में भी मौसम का तेवर तल्‍ख हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो बड़ौत, दौराला, मेरठ, बागपत आदि क्षेत्रों में बारिश हो सकती है.

- मजदूरों को लालच में फंसाकर बनाया फर्जी मरी, 250 मजदूरों को नकली बीमारी के नाटक में पैसों का लालच देकर अस्‍पताल में भर्ती कर बनाया बंधक.

- बसपा कार्यालय में तोड़फोड़, बसपा प्रत्‍याशी का आरोप- लाइट काटकर भांजी गईं लाठियां.

Published on: