
UP Top News Uttar Pradesh
- उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए पहले चरण की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान, मैदान में 623 उम्मीदवार. पहले चरण में शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्ध नगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, मथुरा की पांच, आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा.
- आज हस्तिनापुर से मेरठ की सभी सीटों को साधेंगी प्रियंका, कांग्रेस प्रत्याशी माडल व अभिनेत्री अर्चना गौतम के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगीं. इसमें प्रियंका वाड्रा के साथ राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी होंगे शामिल. प्रियंका वाड्रा का हेलीकाप्टर सुबह 10.30 बजे हस्तिनापुर के जम्बूद्वीप में उतरेगा. वह हस्तिनापुर से डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए गणेशपुर होते हुए मवाना पहुंचेंगीं.
- फिर करवट बदलेगा मौसम, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान. साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना. पूर्वी यूपी में शीत लहर के साथ कोहरे की भी संभावना.
- आज जारी होगा यूपी के लिए बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र, बिजली को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान. बीजेपी के मुताबिक यह संकल्प पत्र किसानों, युवाओं व महिलाओं पर केंद्रित होगा. बीजेपी युवाओं, महिलाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है. किसानों की आय बढ़ाने, कृषि कनेक्शन पर बिजली के बिल में रियायत देने से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है.
- लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस. यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के समर्थन के लिए ममता बनर्जी यूपी पहुंचीं.
Updated on:
8 Feb 2022, 9:42 AM IST
Published on:
8 Feb 2022, 9:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.