लखनऊ

Good news: UP Transport Corporation को मिली 120 इलेक्ट्रिक और 1000 डीजल बीएस-6 बसें खरीदने की अनुमति

Good news: यूपी परिवहन निगम को 120 इलेक्ट्रिक बस,1000 डीजल बसें खरीदने की अनुमति,1000 डीजल बसों को कुंभ मेले में प्रयोग किया जाएगा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ अयोध्या,गोरखपुर क्षेत्र शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 7:13 AM IST
UP Transport Corporation
UP Transport Corporation

Good news: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने 120 इलेक्ट्रिक बसों और 1000 डीजल बीएस-6 बसों की खरीद की अनुमति प्रदान की है। इन 1000 डीजल बसों का मुख्य उपयोग कुंभ मेले के दौरान किया जाएगा, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर क्षेत्र शामिल होंगे।

यह जानकारी एमडी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुक्रम में बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 120 इलेक्ट्रिक बसों को अगले चरण में उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों जैसे वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन आदि में संचालित किया जाएगा।

पहले के आदेश और नई खरीद

एमडी ने बताया कि इसके पूर्व 100 इलेक्ट्रिक बसों का आर्डर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा किया जा चुका है। M/s स्विच मोबिलिटी की 100 इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज, आगरा और गाजियाबाद क्षेत्र को दी जाएंगी। इन बसों की रेंज 220 किलोमीटर होगी जिससे आसपास के सभी शहर जुड़े सकेंगे।

इस नई योजना के तहत परिवहन निगम की सेवाएं और भी व्यापक और पर्यावरण के अनुकूल बनेंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों में यात्रा करना अधिक सुगम होगा।