UP Jobs: उत्तर प्रदेश का रोजगार विभाग अमेठी के गौरीगंज आईटीआई में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। इस मेले में 500 से 600 पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है। वोल्टास, वर्धा, महिंद्रा, पीपल टी, ऑर्गेनिक मारुति सुजुकी, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल, फूड प्रोसेसिंग, श्रीराम पिस्टन और रिंग लिमिटेड गाजियाबाद समेत कई प्रमुख कंपनियां इसमें भाग लेंगी और आवेदकों की योग्यता के आधार पर मौके पर ही भर्ती करेंगी।