लखनऊ

यूपी उपचुनावः राष्ट्रीय लोक दल व कांग्रेस ने प्रत्याशियों का किया ऐलान

यूपी में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन करने वाली पार्टी आएलडी ने एक सीट अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2020, 9:53 PM IST
Vidhan Sabha election
Vidhan Sabha election

लखनऊ. यूपी में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन करने वाली पार्टी आएलडी (Rashtriya Lok Dal) ने एक सीट अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने 7 में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक तक दिए हैं। मल्हनी सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं हुआ है।

इनमें बुलंदशहर से सुशील चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं नौगांवा से डॉ. कमलेश सिंह को टिकट दिया गया है। टुंडला से स्नेहलता, देवरिया से मुकुंद भाष्कर त्रिपाठी, घाटमपुर से कृपाशकर, बांगरमऊ से आरती बाजपेयी को प्रत्याशी बनाया गया है।

आरएलडी का प्रत्याशी घोषित-

बुलंदशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने प्रवीण कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने बाकी 6 सीटों पर प्रत्याशी न उतारकर समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

नामांकन हुआ शुरू-

शुक्रवार को यूपी उप चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। 16 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। यूपी की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे वहीं, 10 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। वहीं, इस बार 40 की जगह 30 स्टार प्रचारक ही शामिल हो सकेंगे।

Published on: