लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर सत्ता दल भाजपा (BJP) व कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी इनकी सरकार आती है, दलित समाज के लोगों पर जुल्म और ज्यादती की घटनाओं में इजाफा हो आ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा एंड कम्पनी की सरकारें हमारे लोगों का काफी ज्यादा शोषण करती हैं। मायावती ने इस दौरान पार्टी के लिए चंदे को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों के पास धन बसपा की तरह अपने लोगों से नहीं आता है। इनके कार्यकर्ता लोगों को गुमराह करते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है।