लखनऊ

UP Cabinet Meeting : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू, योगी कैबिनेट की मंजूरी

UP Cabinet Decisions मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। इसमें विधानमंडल के मानसून सत्र की तिथि भी शामिल है। विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितम्बर को शुरू होगा।    

2 min read
Sep 06, 2022
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से होगा शुरू योगी कैबिनेट की मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक भवन में हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। इसमें विधानमंडल के मानसून सत्र की तिथि भी शामिल है। विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितम्बर को शुरू होगा। कैबिनेट बैठक में नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पारित हुए है। अयोध्या की मां कामाख्या नगर पंचायत सहित चार नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। अब प्रदेश में कुल 756 निकाय हो गए हैं। बैठक में आठ निकाय की सीमा के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। अलीगढ़ नगर निगम का भी सीमा विस्तार किया जाएगा। योगी कैबिनेट की बैठक करीब एक घंटा तक चली।

चार नई नगर पंचायतों के गठन को मंजूरी

यूपी कैबिनेट में इस फैसले पर सहमति हुई कि, यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा। इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पास हुए। प्रदेश में चार नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली। अब इसको मिलाकर प्रदेश में कुल 756 पंचायत हो गई है। फर्रुखाबाद के कांपिल तक सीमा विस्तार, संकिसा को नगर पंचायत बनाया जायेगा। अयोध्या मां कामख्या नगर पंचायत बनेगी। इसके साथ ही साथ देवरिया और अलीगढ़ नगर निकाय का भी सीमा विस्तार होगा।

कीट रोग नियंत्रण के लिए योजना को मंजूरी

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि, यूपी के किसानों के लिए खरपतवार रोग नियंत्रण योजना के लिए 192 करोड़ रुपए राशि को मंजूरी दी है। यह योजना 2022-23 से 2026-27 तक चलेगी। योजना के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इससे 41.42 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

गृह, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी

कैबिनेट ने इसके साथ गृह, औद्योगिक विकास एवं अवस्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी दी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी कुछ विभागों की नीतियों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसी माह के दूसरे पखवाड़े में विधान मंडल का सत्र बुलाए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया गया।

कृषि विभाग के 3 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी

- प्रदेश में फसलों में प्रतिवर्ष खरपतवार की वजह से 15.20 फीसद क्षति, फसली रोगों से 26 फीसद क्षति, 20 फीसद क्षति कीटों से 7 फीसद क्षति भंडारण से, 6 फीसद चूहों से, 8 फीसद क्षति अन्य कारकों से होती है।

- इस संदर्भ में अगले 5 वर्ष 2022.23 से 2026.27 तक क्षति को कम किये जाने के लिए योजना को मंजूरी मिली।

- अगले 5 वर्ष में 192 करोड़ 57 लाख 75 हजार रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।
- मौजूदा वित्तीय वर्ष में 34 करोड़ 17 लाख रु व्यय किए जाएंगे।
- फसलों के सुरक्षित रखने के लिए 2-3-5 कुंतल की बखारी पचास फीसद अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना में 2022 से 27 तक 41 लाख 42 हजार किसान योजना से आच्छादित होंगे।

नगर विकास विभाग के 12 प्रस्ताव पर मुहर

- 4 नए नगर पंचायत के प्रस्ताव को मंजूरी
कुशीनगर की मथौली
देवरिया की हेतिमपुर
अयोध्या की मां कामाख्या
फर्रुखाबाद की संकिसा के गठन को मंजूरी
अब नगर पंचायतों की कुल संख्या 756 हुई।

- देवरिया नगरपालिका परिषद और अलीगढ़ नगर निगम सीमा विस्तार को मंजूरी

-नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को मंजूरी।

बांदा की बिसंडा
बाराबंकी की रामनगर
शाहजहांपुर की अल्हागंज
कुशीनगर की रामकोला
लखीमपुर खीरी की धौरहरा
फर्रुखाबाद की कंपिल।

19 सितंबर को मानसून सत्र

- मानसून सत्र 19 सितंबर से बुलाने पर सहमति। महामहिम को भेजा गया निवेदन

Updated on:
06 Sept 2022 01:38 pm
Published on:
06 Sept 2022 01:17 pm
Also Read
View All