गोला विधायक अरविंद गिरि मंगलवार सुबह पांच बजे अपने निवास से लखनऊ में पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। विधायक के परिजनों ने बताया कि, कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे। चालक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि, रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत खराब हो गई और गाड़ी रोकने को कहा। बाद में कार में अगली सीट से उठकर विधायक पिछली सीट पर लेट गए फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गनर और चालक ने घटना की सूचना विधायक के छोटे भाई मोंटी गिरि को दी। विधायक के आकस्मिक निधन की खबर के बाद विधायक के मोहल्ला तीर्थ शिव मंदिर के निकट आवास और फार्म हाउस पर शुभचिंतकों का तांता लगा है।