
Indian Railway : ट्रेन में छूटे या खोए सामान का क्या करता है रेलवे? पाने का नियम जानें
रेलवे ने अपने खर्चों में कमी लाने के लिए एक नई योजना बनाई है। रेलवे की इस नई घोषणा से छोटे रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अब एक्सप्रेस ट्रेनें कम कमाई वाले छोटे रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। रेलवे का आदेश है कि अगर किसी रेलवे स्टेशन से 15 हजार रुपए व उससे अधिक कमाई होती है तो उन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। और अगर इससे कम होती है तो एक्सप्रेस ट्रेनों उस रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। अभी तक पांच हजार रुपए की आमदनी वाले स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की सुविधा मिल रही है। रेलवे की इस नई घोषणा से ट्रेन यात्री हतप्रभ हैं।
खर्चों में कटौती पर जोर
रेलवे बोर्ड डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग विवेक कुमार सिन्हा ने नई व्यवस्था के संबंध में जोनल कार्यालयों को दिशा. निर्देश जारी कर दिया है। 29 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से उन्होंने खर्चों में कटौती पर जोर दिया है। बताया जा रहा है कि, स्टेशनों पर रुक-रुक कर चलने से बिजली और डीजल की खपत बढ़ जाती है। ऊपर से ट्रेनों का समय पालन भी दुरुस्त नहीं हो पाता। सिर्फ छोटे स्टेशनों पर रुकने से रेलवे को 25 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च करना पड़ जाता है।
पूर्वोत्तर रेलवे के दो दर्जन स्टेशन पर पड़ेगा प्रभाव
रेलवे की नई व्यवस्था के अनुसार, फिलहाल, रेलवे प्रशासन जिस स्टेशन से बीस से कम यात्री सवार होते हैं। उन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव समाप्त करने की योजना बना रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में लगभग दो दर्जन स्टेशन हैं, जहां से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है।
Published on:
4 Sep 2022, 10:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.