उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र चल रहा है। इस बजट सत्र में एक नई परंपरा शुरू की गई है। इस नई स्वस्थ परंपरा के तहत अब विधानमंडल में माननीय सदस्य का जन्मदिन मनाया जाएगा। और सभी सदस्य उसका जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र चल रहा है। इस बजट सत्र में एक नई परंपरा शुरू की गई है। इस नई स्वस्थ परंपरा के तहत अब विधानमंडल में माननीय सदस्य का जन्मदिन मनाया जाएगा। और सभी सदस्य उसका जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि, नई परंपरा के तहत जिस दिन विधानसभा चल रही होगी, उस दिन जिस भी माननीय सदस्य का जन्मदिन है, सभी सदस्य उस सदस्य को बधाई देंगे। सत्र अवधि में अगर शनिवार या रविवार होगा तो उस कार्यवाही को आगे जोड़ लेंगे। आज हमारे बीच के रामनरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। हम उन्हें बधाई देते है। अग्निहोत्री जी का जन्म मैनपुरी में हुआ है।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हुए गंभीर
विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के बीच विधायकों के मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ ही अन्य प्रकार की बाधा पहुंचाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना गंभीर हो गए। और शुक्रवार को उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करने का निर्देश दिया।
विधानसभा अध्यक्ष नाराज
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र 23 मई से चल रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण और उस पर चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा में विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई।
मंडप में सेल्फी लेने पर रोक
इसके साथ ही विधायक सेल्फी लेने के साथ ही हंगामे की फोटो खींचने में व्यस्त हो गए तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए विधानभवन के मंडप में सेल्फी लेने पर रोक लगाने आदेश जारी किया। इसके साथ ही चीफ मार्शल को आदेश दिया कि नियम तोड़ने पर किसी का भी मोबाइल फोन जब्त करने में संकोच न करें।