लखनऊ

यूपी में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, बहराइच रहा सबसे गरम शहर

Weather Updates मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। मार्च के महीने की शुरुआत से ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ चुका है। और ऐसी संभावना है कि, यूपी में मौसम का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने वाला है।

2 min read
Mar 08, 2022
यूपी में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, बहराइच रहा सबसे गरम शहर
यूपी में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, बहराइच रहा सबसे गरम शहर

यूपी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पिछले एक सप्ताह से गुलाबी ठंड गायब हो गई है और गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। मार्च के महीने की शुरुआत से ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ चुका है। और ऐसी संभावना है कि, यूपी में मौसम का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। मंगलवार को दिन में मौसम शुष्क रहा। उत्तर प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक गरमी बहराइच और दूसरे नम्बर पर बस्ती में दर्ज की गई।

मौसम में कोई बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, 11 फरवरी तक मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिनभर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सुबह से साफ मौसम के साथ दिन में तापमान बढ़ा।

लखनऊ में तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को भी राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया था। बढ़ते तापमान और शुष्कता से प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को शहर का एक्यूआइ स्तर 165 पर दर्ज किया गया।

यूपी में बहराइच सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बहराइच में दर्ज किया गया। इसके अलावा बस्ती में 32.0 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 31.4 डिग्री सेल्सियस और आगरा में 31.3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया।

Published on:
08 Mar 2022 05:31 pm