लखनऊ

अगले सात दिन शुष्क रहेगा मौसम, सुबह बढ़ेगा कोहरे का असर; जानें लें बारिश का अपडेट

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश के मौसम में इस समय उलटफेर जारी है। ठंड ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। सुबह के समय कोहरा अपना रंग दिखा रहा है और वाहनों की रफ्तार धीमी हो जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2025, 7:13 PM IST
ठंड में हवा क्यों बन जाती है ज़हरीली? छत्तीसगढ़ में रायपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित, जानें कई जिलों में AQI स्तर...(photo-patrika)
ठंड में हवा क्यों बन जाती है ज़हरीली? छत्तीसगढ़ में रायपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित, जानें कई जिलों में AQI स्तर...(photo-patrika)

लखनऊ(UP Weather News) : उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन सुबह के समय कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग लखनऊ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश का कोई असर नहीं रहा। पूर्वी यूपी के कई तराई क्षेत्रों में घना कोहरा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। बहराइच और कुशीनगर में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रहीं।

दिन के तापमान में राज्य भर में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा। गोरखपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से कम पाया गया, जहां तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C नीचे रहा। वहीं मेरठ मंडल में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज हुआ। राज्य का सबसे अधिक तापमान 27.8°C कानपुर में रिकॉर्ड किया गया।

रात में भी तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं मिले। प्रयागराज और बरेली मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C कम रहा, जबकि शेष मंडलों में तापमान सामान्य सीमा में रहा। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5°C अयोध्या में दर्ज हुआ।

अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी तथा पूर्वी यूपी में 08 दिसंबर से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय दोनों हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में 8 दिसंबर को घना कोहरा दर्ज होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा किसी भी दिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर 13 दिसंबर से

विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रवाती हिस्से के साथ बना हुआ है। इसका हल्का प्रभाव 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पड़ सकता है, हालांकि यूपी के मौसम पर इसका तत्काल कोई बड़ा असर नहीं दिखेगा।

तापमान में हल्की गिरावट संभव

विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा यात्रा पर असर डाल सकता है।

Updated on:
8 Dec 2025, 7:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव से पहले मुस्लिम वोटबैंक पर नई सियासत, अखिलेश-आजम की तस्वीरों पर लाल क्रॉस, लिखा- मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुस्लिमों के नेता नहीं

‘आपके लिए कुरान बड़ा या संविधान?’, ओम प्रकाश राजभर बोले- सत्ताइस नहीं, अगली पैदाइश में भी नहीं बनेगी सपा सरकार

Delimitation Bill: यूपी में परिसीमन का पूरा गणित समझिए, लोकसभा, विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक बदल सकती है तस्वीर

’33 फीसदी वोट से कैसे बनाएंगे सरकार’, चंद्रशेखर आजाद ने बताया NDA के वोट शेयर का पूरा गणित

सीट बंटवारे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बड़ा बयान, बोले- राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा फैसला, कोई सांसद या विधायक नहीं