लखनऊ

जल्द जारी होगा यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें कैसे होगा चयन

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। यह परीक्षा नवंबर में होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से आयोग ने इस एग्जाम कैलेंडर के हिसाब से परीक्षा आयोजित नहीं की।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2021, 12:00 AM IST
UPSSSC Lekhpal recruitment notification will be issued soon
UPSSSC Lekhpal recruitment notification will be issued soon

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। यह परीक्षा नवंबर में होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से आयोग ने इस एग्जाम कैलेंडर के हिसाब से परीक्षा आयोजित नहीं की। अब यह दोबारा आयोजित होने जा रही है। लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती में बारहवीं पास उन अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पेट) में शामिल हुए हैं।

किन दस्तावेजों का पड़ेगी जरूरत

लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सर्टिफिकेट तैयार रखना चाहिए। इसके अलावा जाति से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों के पेट के आवेदन के आधार पर ही रहेगी। गौरतलब है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने शैक्षणिक योग्यता की ही जानकारी अपलोड करनी है, जबकि अन्य जानकारियां पेटके आवेदन के आधार पर ही रहेंगी। इसलिए यह संभव है कि लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों को सिर्फ अपने शैक्षणिक योग्यता की ही जानकारी फिर से देनी पड़े। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे होगा चयन

मेन एग्जाम डेट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह परीक्षा देनी होगी। परीक्षा को क्लियर करने के बाद अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित होने के पात्र माने जाएंगे।

Published on: