
RRB Group D exam Photo and signature correction process started
लखनऊ. भारतीय रेलवे में ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 23 फरवरी, 2022 को आयोजित कराई जाएगी। साथ ही रेलवे ने इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने का एक और मौका दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एप्लीकेशन खराब फोटो या सिग्नेचर की वजह से रद्द कर दिया गया था। अभ्यर्थी 15 से 26 दिसंबर के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर अपने फोटो और सिग्नेचर में सुधार कर सकते हैं।
10 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे 23 फरवरी, 2022 से परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि लगभग 5.11 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड होने की वजह से निरस्त कर दिया गया था। लेकिन बाद में आरआरसी ने अभ्यर्थियों को निरस्त हुए फार्म को जमा करने को कहा था। लेकिन, 4.85 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन फिर से निरस्त कर दिया गया था। इन्हीं 4.85 लाख अभ्यर्थियों की मांग पर रेलवे ने फिर से फोटो और सिग्नेचर में सुधार करने का लिंक अपने वेबसाइट पर एक्टिव किया है।
Published on:
20 Dec 2021 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
