2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएससी खोलेगा भर्ती का पिटारा, 18 महीनों में 18 भर्ती परीक्षाएं कराएगा कर्मचारी आयोग, जानें कब किसकी होगी परीक्षा

Staff Selection Commission : कर्मचारी चयन आयोग बड़ी तैयारी में है। युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिले इस क्षेत्र में 2022 जनवरी से लेकर 2023 जून तक में कई नई भर्तियां निकालेगा। भर्ती से जुड़े कुल 18 परीक्षाएं होगी। कर्मचारी आयोग सभी परीक्षा को कम्प्यूटर आधारित होंगी, जिसमें नकल होने की संभावना न रहे। इन भर्तियों में पदों का ब्यौरा बाद में जानकारी दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 20 Dec 2021, 1:36 PM IST

एसएससी खोलेगा भर्ती का पिटारा, 18 महीनों में 18 भर्ती परीक्षाएं कराएगा कर्मचारी आयोग, जानें कब किसकी होगी परीक्षा

एसएससी खोलेगा भर्ती का पिटारा, 18 महीनों में 18 भर्ती परीक्षाएं कराएगा कर्मचारी आयोग, जानें कब किसकी होगी परीक्षा

प्रयागराज: कर्मचारी चयन आयोग बड़ी तैयारी में है। युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिले इस क्षेत्र में 2022 जनवरी से लेकर 2023 जून तक में कई नई भर्तियां निकालेगा। भर्ती से जुड़े कुल 18 परीक्षाएं होगी। कर्मचारी आयोग सभी परीक्षा को कम्प्यूटर आधारित होंगी, जिसमें नकल होने की संभावना न रहे। इन भर्तियों में पदों का ब्यौरा बाद में जानकारी दी जाएगी।

इन पदों पर होंगी नई भर्तियां

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 का आवेदन 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक जारी कर सकता है। परीक्षा अप्रैल में आयोजित करा सकता है। इसी तरह से कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल- परीक्षा, मल्टी टास्किंग, हेड कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस, कांस्टेबल डीपीओ दिल्ली पुलिस, जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, कांस्टेबल दिल्ली पुलिस महिला/पुरूष, कांस्टेबल जीडी, सीआरपीएफ, सीएपीएफ, एनआइए, एसएसएफ, राइफल मैन, असम राइफल आदि इन सभी भर्ती की परीक्षाओं को 2023 अप्रैल जून तक कयाएगा। इसके साथ ही वैकेंसी के लिए आवेदन जनवरी से फरवरी 2022 तक जारी करेगा। इसके साथ ही 2023 में परीक्षा कराएगा।

कब किन तिथियों पर होगी परीक्षा

कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा-2020 टियर-2 नौ, 28 व 29 जनवरी तक होगी। सेलेक्ट पोस्ट की परीक्षा 2020 की 10 फरवरी को होगी। इसके साथ कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा-2020 टियर-3 छह फरवरी, 2022 को होगी।

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ले अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग लगातार भर्ती से सम्बंधित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट करता है। जनवरी माह से आने वाले सभी वैकेंसी का तिथियां और आवेदन फार्म से जुड़े सभी तरह की जानकारी अपलोड करेगा। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह फार्म भरने में दिक्कत न हो इसके लिए भी निर्देश देता रहेगा। नए अपडेट की जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट से मिलेगी। आयोग की भर्ती से जुड़े अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट जरूर करें।