लखनऊ

UP: भाजपा को 14 जिलाध्यक्ष मिले: वो 5 चेहरे जिन पर पार्टी ने फिर से जताया भरोसा; इस दागी नेता पर गिरी गाज!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में BJP को 14 नए जिलाध्यक्ष मिल गए हैं। जानिए, कौन से वो 5 चेहरे हैं जिन पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। साथ ही किस दागी नेता पर गाज गिरी है।

2 min read
Nov 27, 2025
BJP प्रतीकात्मक तस्वीर

UP Politics: उत्तर प्रदेश में BJP ने 14 नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है। नए चयनित जिलाध्यक्षों में 7 सामान्य वर्ग, 6 पिछड़ी जातियों और 1 अनुसूचित जाति से हैं। इनमें से 5 पुराने चेहरों को फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें

80:20 के नैरेटिव को फिर से मजबूत करने में जुटी BJP! ‘राम’ के सहारे कैसे सभी वर्गों को एक छतरी में समेटने की कोशिश?

5 चेहरों पर पार्टी ने दोबारा जताया भरोसा

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गृह जनपद जालौन में उर्विजा दीक्षित को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के जिले कौशांबी में भी धर्मराज मौर्या को दोबारा जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अलीगढ़ जिले में कृष्णपाल सिंह, अलीगढ़ महानगर में राजीव शर्मा और फिरोजाबाद जिले में उदय प्रताप सिंह पर भी भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है।

दागी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को हटाया गया

इसके अलावा, फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को BJP ने पद से हटा दिया है। उन पर संगठन में पद दिलाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग करने के गंभीर आरोप लगे थे। उनकी जगह अब अन्नू श्रीवास्तव को फतेहपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अब तक 53 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

इससे पहले 17 मार्च को 98 संगठनात्मक जिलों में से 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब कुल मिलाकर 84 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है, जबकि 14 पद अभी भी खाली हैं। अब तक पार्टी ने 53 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। 31 पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका दिया है।

अब तक घोषित जिलाध्यक्षों में-

श्रेणी / जातिसंख्या
सामान्य वर्ग45
अनुसूचित जाति7
पिछड़ी जातियां32
कायस्थ4
ब्राह्मण21
वैश्य5
ठाकुर समाज13

फतेहपुर के अलावा यहां बदले गए जिलाध्यक्ष

-जौनपुर में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पुष्पराज सिंह की जगह अजीत प्रजापति को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-हापुड़ में नरेश तोमर को हटाकर कविता माधरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-मेरठ जिले में शिवकुमार राणा की जगह हरवीर लाल को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

-हाथरस में शरद माहेश्वरी को हटाते हुए प्रेमसिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष पद की कमान दी गई है।

-एटा में संदीप जैन की जगह प्रमोद गुप्ता को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

-झांसी महानगर में हेमंत परिहार को हटाकर सुधीर सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

-हमीरपुर में सुनील पाठक की जगह अब शकुंतला निषाद जिलाध्यक्ष होंगी।

-बाराबंकी में संगठन ने अरविंद मौर्या को हटाकर राम सिंह वर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यूपी में BJP के 14 नए जिला अध्यक्षों के नाम

क्षेत्रजिलाजिलाध्यक्षवर्ग
पश्चिममेरठ जिलाहरवीर पालपिछड़ा
पश्चिमहापुड़कविता माधरेअनुसूचित
बुंदेलखंडफिरोजाबाद जिलाउदय प्रताप सिंहसामान्य
बुंदेलखंडहाथरसप्रेम सिंह कुशवाहापिछड़ा
बुंदेलखंडअलीगढ़ महानगररजनी शर्मासामान्य
बुंदेलखंडअलीगढ़ जिला सिंह लालाकृष्ण पालसामान्य
बुंदेलखंडएटाप्रमोद गुप्तासामान्य
कानपुरजालौनउर्जिता दीक्षितसामान्य
कानपुरझांसी महानगरसुधीर सिंहसामान्य
कानपुरहमीरपुरशकुंतला निषादपिछड़ा
कानपुरफतेहपुरअतुल श्रीवास्तवसामान्य
अवधबाराबंकीराम सिंह वर्मापिछड़ा
काशीजौनपुरअजीत प्रजापतिपिछड़ा
काशीकौशांबीधर्मराज मौर्यापिछड़ा

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कुल 98 संगठनात्मक जिलों में बांटा है। जनवरी के पहले सप्ताह से ही इन जिलों में चुनाव प्रक्रिया जारी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध, खींचतान और नेताओं के दबाव के चलते प्रदेश चुनाव प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें

SIR से क्या ‘मेरा’ नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा? 5 सवाल जिनका जवाब जानना बेहद जरूरी

Also Read
View All

अगली खबर