लखनऊ

ब्रजेश पाठक की अखिलेश यादव को खरी-खरी; बोले-नहीं हो सकती चैट GPT से राजनीति

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि GPT से राजनीति नहीं हो सकती है।
2 min read
Nov 01, 2025
brajesh pathak takes dig at akhilesh yadav said nda government is being formed in bihar
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए गए बयान पर राज्य के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

'RSS ‘भारत माता’ और राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है'

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को RSS पर बोलने से पहले देश के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास को पढ़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो हर संकट की घड़ी में जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर देश की सेवा करता है। RSS ‘भारत माता’ और राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है। अखिलेश यादव, आप कृपया इस पर टिप्पणी ना करें, क्योंकि आप जानते हैं कि आपके बयान सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित हैं।''

'अखिलेश यादव की राजनीति प्रभावित होती है'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव आयोग की फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों को लिस्ट से हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इस वजह से उनकी राजनीति प्रभावित होती है। पाठक ने कहा क‍ि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को चुनाव आयोग अपडेट कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहा है।

राजनीति चैट GPT से नहीं चलेगी: डिप्टी CM

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि SP आज ‘राजनीतिक इस्लाम की प्रयोगशाला’ बन गई है। इस बात की चर्चा पूरे देश में है। अखिलेश यादव कट-पेस्‍ट की राजनीति करते हैं, लेकिन राजनीति चैट GPT से नहीं चलेगी। अखिलेश यादव को संघ के योगदान को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश युद्ध की स्थिति में था, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने RSS से आग्रह किया था कि वे दिल्ली की परेड में भाग लें। उस समय नेहरू ने खुद कहा था कि संघ के कार्यकर्ताओं की भागीदारी से परेड की प्रक्रिया पूरी होगी।

RSS को लेकर अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया था?

बता दें कि अखिलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष की RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा था कि यह बिल्कुल सही है। RSS और बीजेपी देश में नफरत और हिंसा का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सरदार पटेल ने स्वयं अपने समय में RSS पर बैन लगाया था और देश में अब तक तीन बार इस संगठन पर प्रतिबंध लगा चुका है।

Also Read
View All
क्या है कुकरेल नाइट सफारी परियोजना? सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, लखनऊ में बनेगा भारत का पहला नाइट सफारी

Ajay Rai on Johar University: ‘राम मंदिर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए जोहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई’, अजय राय का सरकार पर हमला

कौन हैं पूर्व विधायक विजय मिश्रा? 100 करोड़ की मिल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; जेल में बंद नेता की बढ़ीं मुश्किलें

UP Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश से मिली राहत, लखनऊ में सुबह तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, जगन्नाथ रथयात्रा से पहले मौसम हुआ सुहावना

यूपी में कांग्रेस का मिशन 403: महिला, किसान और अल्पसंख्यक सब साथ, लखनऊ में हुई पार्टी बैठक में अजय राय ने भरी हुंकार