लखनऊ

उत्तर प्रदेश नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान आज, चौंकाने वाला है नाम

Uttar Pradesh New BJP state president उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद काफी दिनों से खाली पड़ा हुआ है। हर तरफ एक ही सवाल है कि भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा। उम्मीद की जा रही है कि आज इस सस्पेंस से परदा उठ जाएगा।
2 min read
May 28, 2022
कौन होगा यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष, ब्राह्मण चेहरे को मिल सकती है कमान
कौन होगा यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष, ब्राह्मण चेहरे को मिल सकती है कमान

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद काफी दिनों से खाली पड़ा हुआ है। हर तरफ एक ही सवाल है कि भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा। उम्मीद की जा रही है कि आज इस सस्पेंस से परदा उठ जाएगा। लखनऊ में रविवार को यूपी भाजपा कार्यसमिति की बैठक है। इस पूर्व शनिवार शाम पार्टी के महामंत्रियों की बैठक होगी। और भाजपा अध्यक्ष के नाम पर मंथन होगा। कयास हैं कि नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज ऐलान हो जाएगा। ऐसी संभावना है कि, भाजपा या तो किसी ब्राह्मण को प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी या फिर पिछड़े वर्ग के किसी नेता पर दांव खेल सकती है।

पश्चिम यूपी से आ सकता है नए अध्यक्ष

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि, नए अध्यक्ष पश्चिम यूपी से आ सकता है। कई नामों की चर्चा है। योगी सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का नाम प्रमुख है। यह सभी पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित हैं। अगर ब्राह्मण समाज की बात करें तो सांसद सुब्रत पाठक, सतीश गौतम, महेश शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सांसद हरीश द्विवेदी के नाम की चर्चा है। पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को भी ध्यान में रखकर रणनीति बना रही है।

2024 लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक

2024 लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक आ गया है। इसलिए जरूरी है कि, देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए जो सर्वमान्य हो। और पार्टी की नीतियों को जमीन स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा गरम है। और भाजपा अध्यक्ष कौन बनेगा इस पर लोग शर्त बद रहे है।

Published on:
28 May 2022 03:51 pm
Also Read
View All
‘अपनों को खोने का दर्द, दुनिया का सबसे बड़ा दुख है, पीड़ितों को मिले ₹1 करोड़ का मुआवजा’, KJMU में लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों मिले अखिलेश

गोरखपुर में जहां जन्मे थे योग के विश्वदूत, वहीं बन रहा दिव्य आध्यात्मिक धाम, जानें खास बातें

‘चक्कर आ गया, हाथ-पांव कांपने लगे’, बेटी का शव देखकर रो पड़ीं अनामिका की मां, आखिरी कॉल पर हुई बातचीत को याद करके भर आईं आंखें

लखनऊ आग: ‘जब 10 साल पहले बिल्डिंग अवैध घोषित हो गई थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?’, नीलेश के भाई ने प्रशासन को ठहराया जिम्मदेार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 3 साल पहले यूपी गई थी अनामिका, जान गंवाने से पहले कोलकाता में मां से क्या हुई थी बात?