ज्ञानवापी मस्जिद विवाद इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि, ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति ने आरी चला कर उसकी जांच की है कि, क्या वो शिवलिंग है या फव्वारा, उस युवक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा है। इस वक्त ज्ञानवापी मस्जिद विवाद जैसा रंग पकड़ रहा है, ऐसे वक्त मुस्लिम समुदाय के लोगों को वहां पर प्रवेश नहीं देना चाहिए। ज्ञानवापी सर्वे में एक पत्थर मिला, जिस बारे में हिन्दू पक्ष ने दावा किया कि वह शिवलिंग है पर मुस्लिम पक्ष इसे फव्वारा बता रहा है।