लखनऊ

UP पुलिस को मिलेंगे 21 नए IPS अधिकारी; इन नामों पर नहीं किया गया विचार!

UP पुलिस को जल्द ही 21 नए IPS अधिकारी मिलेंगे।1996, 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है। जानिए, किन नामों पर विचार नहीं किया गया है?
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 10:51 AM IST
IPS
UP पुलिस को मिलेंगे 21 नए IPS अधिकारी। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Uttar Pradesh News: नए 21 IPS अधिकारी जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस को मिलने वाले हैं। 21 PPS अधिकारr प्रमोट होने जा रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसको लेकर संघ लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के साथ विभागीय प्रोन्नति समिति (Departmental Promotion Committee) की बैठक में सहमति जताई।

22 PPS अधिकारियों को IPS संवर्ग में प्रमोट करने का भेजा प्रस्ताव

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में 4 PPS अफसरों के नाम पर विचार नहीं हुआ। बीते दिनों 22 PPS अधिकारियों को IPS संवर्ग में प्रमोट करने का प्रस्ताव गृह विभाग ने आयोग भेजा था। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की मौजूदगी में आयोजित DPC में 21 अधिकारियों को प्रमोट करने पर सहमति गुरुवार को बनी।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी होगा आदेश

अब इनके प्रमोशन की संस्तुति (Recommendation) राष्ट्रपति से की जाएगी। पदोन्नति (Promotion) का शासनादेश राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा। 1996, 1997 और 1998 बैच के अधिकारी इसमें शामिल हैं।

इन अधिकारियों के नाम पर नहीं किया गया विचार-सूत्र

सूत्रों की माने तो DPC में शैलेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, कमल किशोर और सुरेश चंद्र रावत के नाम पर विचार नहीं किया गया। बता दें कि 22 PPS अधिकारियों को IPS संवर्ग में प्रोन्नति पिछले साल की गई थी।

Updated on:
18 Jul 2025, 10:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘राजनीतिक विरोध की भी हो मर्यादा’, खड़गे के कथित बयान पर ए.के. शर्मा ने कांग्रेस को घेरा

Saadatganj Shootout: नौबस्ता में ट्रिपल मर्डर, पिता-पुत्र की मौत, भाई शंभू ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

‘PM मोदी के माता-पिता का अपमान करने वालों को शर्म आनी चाहिए’, खरगे के बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य; कांग्रेस को लेकर कही ये बात

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

‘अभद्र भाषा कांग्रेस की संस्कृति’, PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बोले- राजनीतिक लोगों में मूल्यों की कमी