लखनऊ

11 और जिलों में 18 से 44 साल के लोगों के लिए शुरू हुआ कोविड टीकाकारण, जानें किस शहर में कितने लोगों को लगेगी वैक्सीन

10 मई से उत्तर प्रदेश के 11 और जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान Covid Vaccine शुरू हो रहा है
2 min read
• •
Updated: 10 May 2021, 9:38 AM IST
Covid Vaccination
Covid Vaccination

लखनऊ. Covid Vaccination for 18 Plus. 10 मई से उत्तर प्रदेश के 11 और जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान (Covid Vaccine) शुरू हो रहा है। इन जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए कुल 362 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 56,800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। टीकाकरण अभियान अयोध्या, फीरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर, गौतम बुद्ध नगर, आगरा और अलीगढ़ में शुरू होगा। इससे पहले राजधानी लखनऊ समेत यूपी से सात शहरों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक मई से कोविड टीकाकरण शुरू हो गया था। इसी के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण पूरे प्रदेश में जारी है।

कोविड प्रोटोकाल का होगा पालन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण केंद्र पर कोविड प्रोटोकाल के पालन का निर्देश दिया है। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और वैक्सीन की बर्बादी को न्यूनतम करने का निर्देश दिया है।

कितने लोगों को लगेगी वैक्सीन

यूपी में 10 मई से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए 11 और जिलों में कोविड टीकाकारण अभियान शुरू हो रहा है। इसके साथ ही इस आयु वर्ग के लिए पहले से हो रहा टीकाकारण जारी रहेगा। यानी कि कुल 18 जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकारण होगा। किस जिले में कितने लोगों को वैक्सीन लगेगी, इसके लिए टारगेट बनाया गया है। प्रयागराज में प्रतिदिन 4,600 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा और बरेली में प्रतिदिन 4-4 हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी। वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़ में प्रतिदिन 3300-3300 लोगों को वैक्सीन लगेगी। सबसे कम कोटा झांसी का है। झांसी में प्रतिदिन दो हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा गाजियाबाद और सहारनपुर में 3100-3100 को और नोएडा और मुरादाबाद में 2800-2800 को प्रतिदिन वैक्सीन लगेगी। इसी तरह शाहजहांपुर में 2600 और फिरोजाबाद, मथुरा और अयोध्या में प्रतिदिन 2300-2300 को वैक्सीन लगाई जाएगी।

Published on: