लखनऊ

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, फल से भी ज्यादा महंगी हुई सब्जी

लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की खरीद कम रही। इस कारण कई सब्जियां मंडी में पड़े पड़े ही सड़ गईं। फलस्वरूप इस सीजन में सब्जियों की आवक एक तिहाई तक कम है।

2 min read
Oct 11, 2020
महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, फल से भी ज्यादा महंगी हुई सब्जी

लखनऊ. कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन में लगभग सभी के कार्य प्रभावित हुए हैं। बड़े से बड़ा व्यापार हो या छोटे से छोटे काम, इस लॉकडाउन ने हर किसी की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। यहां तक कि सब्जी के भाव भी प्रभावित हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की खरीद कम रही। इस कारण कई सब्जियां मंडी में पड़े पड़े ही सड़ गईं। फलस्वरूप इस सीजन में सब्जियों की आवक एक तिहाई तक कम है। इस कारण सब्जियां अब फलों से भी महंगी मिलने लगी हैं।

फल से भी महंगी हरी मिर्च

ये भी पढ़ें

अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हरी मिर्च और धनिया सबसे महंगे फल के रेट को भी मात दे रही हैं। हरी मिर्च 80 से 100 रुपए किलो बिक रही है, जबकि सेब 60 से 80 रुपए किलो। वहीं हरा धनिया 250 से 300 रुपए किलो है। बाकी अन्य सब्जियों के भावों भी औसतन 30 से 40 रुपए किलो हैं, जबकि टमाटर का भाव 80 रुपये किलो है।

एक सप्ताह में डेढ़ गुना बढ़ गए दाम

सब्जियों के भाव एक सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं, क्योंकि बारिश से सब्जी की पैदावार कम है। किसानों ने मॉनसून सीजन में सब्जियों की बुवाई कम की है। सोशल मीडिया पर लगातार लॉकडाउन का हल्ला था। ऐसे में मंडियों के लिए मूवमेंट नहीं होने और सही भाव नहीं मिलने की आशंकाओं से किसान बुवाई के प्रति उदासीन रहे। इसके परिणाम स्वरूप मंडी में काफी कम सब्जियां आ रही हैं।

सब्जियों के भाव

हरी मिर्च 80-100 रुपए किलो, हरा धनिया 250-300, फूल गोभी 60-80, तोरई 50, पत्ता गोभी 40, शिमला मिर्च 80, टमाटर 40, सेम की फली 40, अरबी 30, खीरा 30, नींबू 40, लाैकी 30, भिंडी 30, बैंगन 30, आलू 35 रुपए किलो।

ये भी पढ़ें

संपूर्ण समाधान दिवस पर पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा
Published on:
11 Oct 2020 09:30 am
Also Read
View All
‘सीधे 1000 रुपये बढ़ा देते, 7 रुपये कम कर किस पर किया एहसान’, कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दामों पर अखिलेश यादव का सरकार को तंज

बारिश और तूफान का तांडव! 23 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर से दहला यूपी; दो दिन मौसम ने मचाई तबाही, क्या बोले CM योगी

‘न्याय के लिए दर-दर भटकती रहीं पूजा पाल’, मंत्री ओपी राजभर बोले- अतीक अहमद ने राजू पाल की हत्या की, सपा पर यूं कसा तंज

‘जिन्होंने नक्सलियों को याद दिलाई थी नानी’, जानिए कौन हैं ADG से DG बनाए गए ‘सिंघम’ IPS आलोक सिंह?

‘जब BSP सुप्रीमो मायावती को कमरे में बंद कर फाड़ दिए गए कपड़े और हुई पिटाई’, विशेष सत्र में गूंजा गेस्ट हाउस कांड क्या था?