लखनऊ

विकास दुबे का खौफनाक कनफेशन, पुलिस की लाशों को जलाना चाहता था, शहीद सीओ को ऐसे मारा

कानपुर एनकाउंटर (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) ने गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाले व खौफनाक खुलासे किए।

2 min read
Jul 09, 2020
Vikas Dubey

लखनऊ. कानपुर एनकाउंटर (Kanpur Encounter) के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) ने गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाले व खौफनाक खुलासे किए हैं। वह एनकाउंटर के बाद पुलिसवालों के शवों को जलाना चाहता था, ताकि कोई सुबूत न रह जाए। सीओ देवेंद्र मिश्रा से उसकी नहीं बनती थी। विकास ने पुलिस कन्फेशन में बताया है कि देवेंद्र उसको कई दफा देख लेने की धमकी दे चुका था। विकास ने बताया कि कई पुलिस वाले उसके संपर्क में थे। एनकाउंटर के डर से ही उस रात पुलिसवालों पर गोली चलानी पड़ गई थी।

एसओ विनय तिवारी ने दी थी जानकारी-

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुुरुवार सुबह अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे व एनकाउंटर से जुड़े कई सवाल पुलिस के पास थे, जिसका एक-एक कर उसने आज जवाब दिया। सबसे खौफनाक खुलासा उसने सीओ देवेंद्र मिश्रा को लेकर किया है। पुलिस सूत्रों के माने तो विकास ने बताया कि उसकी शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा से नहीं बनती थी। कई बार व धमकी दे चुका था। विकास की देवेंद्र से बहस भी हो चुकी थी। विकास ने यह भी बताया चौबेपुर थाने के एसओ विनय तिवारी ने उससे कहा था कि देवेंद्र तुम्हारे खिलाफ है। इसलिए विकास उससे पहले से नफरत करता था।

ऐसे मारा देवेंद्र को-

सीओ देवेंद्र मिश्रा की निर्मम हत्या की गई थी। आखिर कैसे, इस पर से भी आज राज खुला। विकास ने बताया कि देवेंद्र को उसने नहीं बल्कि उसके आदमियों ने मारा। उसके आदमियों ने दूसरी तरफ के आहाते से कूदकर मामा के मकान के आंगन में सीओ को मारा था। इस दौरान सीओ ने कहा था विकास का एक पैर गड़बड़ है, दूसरा भी सही कर दूंगा। देवेंद्र के पैर भी कई वार किए गए। उसका गला नहीं काटा गया। उसे सिर में पास से गोली मारी गयी थी, इसलिये आधा चेहरा फट गया था।

शवों को जलाना चाहता था विकास-

विकास दुबे ने बताया कि वह कानपुर एनकाउंटर के बाद अपने घर के ठीक बग़ल में बने कुएं के पास 5 पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रख उन्हें जलाकर सबूत मिटाना चाहता था। उसने घर में गैलनों में तेल में मंगा रखा था, लेकिन उसे मौका नहीं मिला और घटनास्थल से उसे भागना पड़ा।

Published on:
09 Jul 2020 07:50 pm
Also Read
View All