लखनऊ

यूपी में मनाया गया विश्व युवा कौशल दिवस, 4 एमओयू किए गए साइऩ

इस मौके पर एक तरफ युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए 4 अहम एमओयू भी साइन किये गए।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 4:51 PM IST
Yuva Kaushal Diwas
Yuva Kaushal Diwas

लखनऊ. आज यूपी में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी विश्व युवा कौशल दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यमंत्री सुरेश पासी सहित मंत्री चेतन चौहान और कई अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर एक तरफ युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए 4 अहम एमओयू भी साइन किये गए।

लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस पर समारोह का आयोजिन हुआ, जिसमें व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान मुख्य अतिथि रहे, वहीं व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

प्रशिक्षित छात्रों का हुआ प्राइवेट कंपनियों में सेलेक्शन-
इस मौके पर आज कौशल विकास मिशन के अंतर्गत ट्रेनिंग प्राप्त कर छात्रों का प्राइवेट कंपनियों में सेलेक्शन हुआ। अभ्यार्थियों को उसी वक्त ज्वाइनिंग लेटर दिए गये। वहीं कई युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री चेतन चौहान ने दिया बयान-
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। कोई भी युवा जनपद से बाहर नहीं जाना चाहता है। इसीलिए ODOP शुरू किया गया है, जो युवाओं को अपने जनपद में रोज़गार देगा। 1 साल में 2 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं यूपी में स्किल के आधार पर अधिक से अधिक रोज़गार मेले भी लगेंगे। युवाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही युवाओं को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

4 एमओयू किये गये है साइन-
आपको बता दें कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए 4 MoU साइन किये गए हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन आफ इंडिया, VLCC हेल्थ केयर, सुपरटेक, मॉडर्न सिक्योरिटी के साथ एमओयू साइन किया गया हैं। इन कम्पनियों के साथ कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने एमओयू साइन किया।

Published on: