Weather Updates यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। पूर्वी प्रदेश में चमक के साथ तूफानी हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। खासतौर से पश्चिमी यूपी में बारिश की अधिक संभावना है। इसके विपरीत पूर्वी यूपी में 26 और 27 फरवरी को झमाझम बारिश हो सकती है। और कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वी प्रदेश में चमक के साथ तूफानी हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर के बेहट में गुरुवार रात भारी बारिश संग ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, इन तीन दिन मध्यम रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञानियों का अपडेट है कि, यूपी में तापमान के बढ़ने का सिलसिला जारी है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम थोड़ा गरम रहा। मौसम अलर्ट आने वाले दो दिन बदली छाई रहेगी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
लखनऊ का आज का मौसम पूर्वानुमान
राजधानी लखनऊ शुक्रवार सुबह धूप खिली पर दोपहर में बदली छा गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाली 26 फरवरी और 27 फरवरी को मौसम थोड़ा ठंड रह सकता है। और बारिश की भी संभावना है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री रहा। और न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 26-27 फरवरी को पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना है। वैसे वाराणसी में मौसम साफ रहेगा। प्रयागराज में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कानपुर में भी बारिया की संभावना है। गोरखपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अयोध्या में भी मौसम करवट बदल रहा है। बारिश हो सकती है।
यूपी में सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में दर्ज
प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान कानपुर में 29.7, प्रयागराज में 29.3 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सोनभद्र के चुर्क में 2.4 मिलीमीटर और वाराणसी में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।