मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, केरल, तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी हवा के चलते बारिश का सिलसिला लगातार 5 दिनों तक चल सकता है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, उच्च पर्वतीय इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।