यूपी में मौसम का मिजाज कुछ बदल हुआ है। मौसम साफ है और तापमान भी कुछ बढ़ा हुआ है। पर अब यह दिन जयादा समय तक नहीं रहने वाले हैं। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, सिर्फ आठ दिन बाद फरवरी के खत्म होते ही यूपी में झमाझम बारिश की संभावना है। इस वक्त तो पश्चिमी विक्षोभ कुछ कमजोर पड़ गया है, जिस वजह से मौसम गरम है। पर एक सप्ताह के इंतजार के बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा, और यूपी के कई जिलों को बारिश से भिगो देगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, होली में जमकर बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। राजधानी लखनऊ में मौसम की चाल बदल गई है। धूप के बावजूद तेज हवाओं ने पारा गिरा दिया है। रात में भी ठंड बढ़ी हुई है। वैसे मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले दिनों में रातें अभी और ठंडी होंगी। वजह है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर गिरी बर्फ अब पिधलनी शुरू हो जाएगी, और उसका असर उत्तराखंड से लगे यूपी के जिलों में पड़ेगा।