लखनऊ

मौसम विभाग का इन 16 जिलों में घने कोहरे और 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबरदस्त गलन से ठिठुरा यूपी

UP Weather Forecast मौसम का बदलता मिजाज घने कोहरे और जबरदस्त गलन से ठिठुरा रहा है यूपी। यूपी में घने कोहरे के साथ पारा गिरने की चेतावनी। सर्दी का सितम कब तक जारी रहेगा मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान से बता दिया है। जानें। मौसम में शीतलहर के कारण गलन जैसी स्थिति बन रही है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा।

2 min read
Jan 15, 2022
मौसम विभाग का इन 16 जिलों में घने कोहरे और 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जबरदस्त गलन से ठिठुरा यूपी

यूपी में मौसम बेहद तेजी के साथ करवट बदल रहा है। उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ-साफ दिखने लगा है। मैदानी इलाकों में एक सप्ताह से लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। सूबे में सर्दी से लोग कांप रहे हैं। और घने कोहरे की वजह से सामान्य जीवन के साथ यातायात जबरदस्त प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट भी जारी कर रखा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम में दिन के समय ठंड बनी रहेगी।

16 जनवरी तक बनी रहेगी यह स्थिति - मौसम विज्ञानियों ने कहा कि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ पश्चिम यूपी में शीतलहर और कोल्ड डे कंडीशन के आसार हैं। यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 16 जनवरी तक बनी रहेगी। कई जिलों के लिए ऑरेंज तो कई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मेरठ में न्यूनतम तापमान - यूपी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उसके बाद कानपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यानी दिन के समय प्रदेश भर में ठंड महसूस हुई।

बस्ती का सबसे अधिक तापमान - सूबे में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बस्ती में 22.5 डिग्री, फतेहगढ़ में 22.2 डिग्री और गोरखपुर और वाराणसी में 21.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लखनऊ के वायु गुणवत्ता का एक्यूआइ स्तर 167 दर्ज किया गया।

कोहरे और तेज ठंड का अलर्ट - मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, बागपत, पीलीभीत, हापुड़, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में घने कोहरे के साथ दिन के सर्वाधिक ठंडे रहने के आसार हैं। इसके अलावा सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, फर्रुखाबाद, इटावा, बाराबंकी, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज, संभल, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बदायूं, अंबेडकरनगर और आसपास के इलाके में भी तेज ठंड के आसार हैं।

Updated on:
15 Jan 2022 08:50 pm
Published on:
15 Jan 2022 08:44 pm
Also Read
View All