8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का 13-15 जनवरी को कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, घना कोहरा और ठंड बढ़ेगी

Weather Update यूपी में मौसम में बारिश के बाद अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा संभव है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वाराणसी में बुधवार दोपहर अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं देवरिया में बुधवार दोपहर ओला के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Jan 2022, 6:25 PM IST

fog cold will increase

fog cold will increase

मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले 13 जनवरी से 15 जनवरी तक यूपी के कई जिलों में बारिश की आशंका है। कुछ जिलों में बिजली, छिटपुट गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वैसे अधिकतर जिलों में जमकर कोहरा पड़ रहा है। और धूप निकलने के बाद सूरज के ढलने के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों मानना है कि शीतलहर के चांस ज्यादा हैं। राजधानी लखनऊ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार सुबह से ठंड बढ़ गई है। और रात और ठंडी होने वाली है। तापमान में भारी गिरावट आई है। राजधानी लखनऊ का बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेलिसयस और अधिकतम तापमान 20 आठ डिग्री रहा।

यूपी में कोहरा छाया रहेगा

Weather alert भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहाकि, अगले दो दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ठंड के मौसम की संभावना है। इसके अलावा, अगले 4-5 दिन उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के घंटों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 16 जनवरी से पहली बार उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है और 18 जनवरी से 16 और 17 जनवरी को अलग-अलग छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है साथ ही अगले 2-3 दिनों के लिए आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट होने का अनुमान है।

वाराणसी में अचानक झमाझम बारिश

वाराणसी में बुधवार दोपहर अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में गिरावट आएगी। यह पश्चिमी विक्षोभ के ताजा असर के कारण होगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है। साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की हलचल भी दिखाई दे रही है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बनारस और आसपास में घने कोहरे की उम्मीद की जा रही है। हवा के असर के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव संभावित है। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

देवरिया में ओले के साथ मूसलाधार बारिश

देवरिया में बुधवार दोपहर ओला के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। इस भीषण ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर फसलों के नुकसान होने की चिंता की लकीरें खींच गई। कृषि विशेषज्ञ विज्ञान सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से आलू, मटर , गेहूं , चना और कुछ फल के वृक्षों पर खराब असर पड़ेगा। इस तरह की ओलावृष्टि से पौधों के तने तथा शाखाओं की क्षति होती हैं । इससे की वृद्धि और विकास रुक जाता है । जिससे फसल उत्पादन घट जाता है ।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का अलर्ट अब ठंड और कोहरे का होगा कहर, इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मसूरी में एक बार फिर बर्फबारी

पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार तड़के एक बार फिर बर्फबारी हुई है। जिससे यहां की वादियां और माल रोड बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। माल रोड में करीब दो इंच तक बर्फबारी हुई। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों पर यहां अच्छी बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें :11-13 जनवरी में इन जिलों में होगी 'झमाझम' बारिश, घने कोहरे संग पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरा बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन पाला और कोहरा बढ़ेगा। मौसम में ठंड का भी इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार इसके कारण रात और सुबह तापमान में तेजी से कमी आएगी।