लखनऊ. यूपी में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने लगा है। आने वाले चार-पांच दिन में बादल, बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना हैं। उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी राज्य में कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिस वजह से उत्तराखंड से लगे हुए जिलों और तराई इलाकों में शीत लहर चल रही है। इसके अतिरिक्त यूपी के अन्य पूर्वी और पश्चिमी जिलों में सर्द हवाएं चल रही हैं। कड़ाके ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, आने वाले चार दिन यूपी में 'झमाझम' बारिश होगी। वैसे राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। ठंड अपने चरम पर है। तापमान गिर गया है। और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह बारिश लगातार जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार के बाद से उत्तर भारत में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक देश के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश व घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ और आगरा में बारिश होने की ज्यादा संभावना है।