लखनऊ. Know Weather Updates यूपी में मौसम ने जबरदस्त करवट बदली है। यूपी के कई जिलों मेंं तेज बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। झांसी, फिरोजाबाद में ओले गिर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह चार बजे से बारिश हो रही है। घना कोहरा छाया हुआ है। बरसात ने ठंड और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की सभी भविष्यवाणी सही साबित हो रही हैं। बारिश और ओलावृष्टि अभी पीछा नहीं छुटने वाला है। बारिश और ओलावृष्टि 9 जनवरी तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहाकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते अफगानिस्तान-पाकिस्तान से होकर जम्मू-कश्मीर के रास्ते आ रही इन हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में अभी जमकर बारिश होगी। और उसके बाद कड़ाके ठंड पड़ेगी। वैसे तो आईएमडी ने भी यह संभावना जताई थी कि, वर्ष 2022 में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।