मौसम विभाग के बारे में जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) से 5 जनवरी से दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इन क्षेत्रों में 6 जनवरी को बारिश की गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 3 दिन में बारिश के बाद एनसीआर में 7 जनवरी से फिर बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है।