लखनऊ

गर्मी के सीजन की पहली बारिश 21 अप्रैल को संभव मौसम अलर्ट

Weather Alert मौसम विभाग की भविष्यवाणी आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। और आप कुछ वक्त के लिए सुकून की सांस लेंगे। यूपी के कई जिलों में 21 अप्रैल को झमाझम बारिश होगी। यह बारिश सिर्फ एक दिन के लिए होगी पर गरमी से राहत दो दिन मिलेगी। जानिए कैसे।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2022, 4:49 PM IST
Weather Alert
मौसम अलर्ट

Weather Updates मौसम विभाग की ताजी भविष्यवाणी, यूपी की जनता के लिए राहत पहुंचाने वाली है। मौसम विभाग ने मौसम अपडेट करते हुए कहा कि, 21 अप्रैल को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होगी। ऐसी संभावना है कि, बारिश पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में होगी। बताया जा रहा कि, बारिश जोरदार नहीं, हल्की फुल्की ही होगी। मौसम विभाग की इस सूचना के बाद आम जनता में काफी राहत महसूस कर रही है। इस बारिश से अप्रैल माह भारी गर्मी और लू से कुछ राहत मिलेगी। 21 अप्रैल की बारिश के बाद 22 अप्रैल तक राहत बनी रहेगी। और एक बार फिर से मौसम अपना उग्र रुप दिखाना शुरू कर देगा।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से होगी बारिश

लखनऊ स्थित मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, गर्मी के सीजन की पहली बारिश 21 अप्रैल को संभव है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी में बारिश होगी। हालांकि यूपी के कुछ ही जिलों में बारिश की संभावना है। 22 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन इस दिन भी अधिक गर्मी नहीं होगा, राहत रहेगी। इस बारिश की मूल वजह है पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता। जिस वजह से मौसम में अचानक यह बदलाव दिखेगा।

कानपुर-झांसी में तापमान रहा 44 डिग्री

यूपी के कई शहर इस कद्र गर्म हो रहे हैं कि कुछ नहीं कह सकते हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को कानपुर और झांसी में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, रायबरेली और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर और बरेली में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के बाद ही राहत

उत्तर प्रदेश में 15 जून या उसके बाद मॉनसून का प्रवेश होगा। मॉनसून के आगमन के बाद ही तपती गर्मी राहत मिल सकेगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, मई महीने में भी भरपूर गर्मी देखने को मिलेगी। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी से थोड़ी राहत मिलती रहेगी।

Updated on:
18 Apr 2022, 4:49 PM IST
Published on: