लखनऊ

मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक हीट वेव का अलर्ट

Weather Update Today भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला कि, उत्तर प्रदेश के झांसी में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह तापमान पूरे देश में दूसरा सबसे अधिक तापमान था। प्री मानसूनी सक्रियता मई माह से शुरू हो जाएगी और मध्‍य जून में मानसून के आगमन तक बनी रहेगी।

2 min read
Apr 28, 2022

अगर आपको लगता है कि बुधवार का दिन बेहद गर्म रहा, तो रुकिए! अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी। 1 मई तक दिल्ली की भी यही स्थिति रहेगी। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला कि, उत्तर प्रदेश के झांसी में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था। यह तापमान पूरे देश में दूसरा सबसे अधिक तापमान था। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। लखनऊ और आस-पास के जिलों में भी मौसम बेहद गर्म रहने की संभावना है।

29 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश की संभावना

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज/बिजली/तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में 28 अप्रैल, 29 अप्रैल और 1 मई को बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तराखंड में 30 अप्रैल और 1 मई को ओलावृष्टि की संभावना है। 29 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी/गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

हवाओं की गति 29.5 किमी प्रति घंटा पहुंची

वाराणसी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि, पूरे उत्तर भारत से लेकर मध्य एशिया तक लगभग यही हाल है। भारतीय मौसम विज्ञान ने तो दिल्ली में गुरुवार को लिए यलो एलर्ट जारी किया है। संभव है कि उधर से आने वाली गर्म हवाएं गुरुवार को इधर भी तापमान बढ़ा दें। बुधवार सुबह से ही चल रही तेज हवाओं की गति 18.5 किमी प्रति घंटा से आरंभ होकर अधिकतम 29.5 किमी प्रति घंटा तक जा पहुंची थी। इन तेज हवाओं के चलते पूरा वातावरण दहक रहा था। मौसम की आर्द्रता घटकर 31 फीसद से 13 फीसद तक रह गई है।

नमी मिलने पर ही बादलों की सक्रियता

मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों के अनुसार, पूर्वांचल में मौसम का रुख सामान्‍य होने के साथ ही अधिकतम पारा तीन डिग्री अधिक चल रहा है। वातावरण में इस सप्‍ताह हीट वेव का असर बना रहेगा और वातावरण में नमी मिलने पर ही बादलों की सक्रियता की उम्‍मीद है।

मध्‍य जून में मानसून का आगमन

मौसम विभाग ने इस पूरे सप्‍ताह आसमान साफ रहने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हीट वेव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, प्री मानसूनी सक्रियता मई माह से शुरू हो जाएगी और मध्‍य जून में मानसून के आगमन तक बनी रहेगी।

Published on:
28 Apr 2022 07:49 am
Also Read
View All