लखनऊ

लेटे हुए हनुमान जी के ‘चरणों’ तक पहुंच गई गंगा; मंत्री के गांव में बही पुलिया, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में गंगा पहुंच गई।बारिश की वजह से सभी 84 घाट डूब गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 5:50 PM IST
Uttar Pradesh Latest Weather News
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट (Photo-IANS)

Uttar Pradesh Latest Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, उन्नाव, बलिया, हाथरस समेत 15 शहरों में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश की वजह से हाथरस में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। सड़कों के जलमग्न होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंत्रोच्चार के साथ की गई मां गंगा की पूजा

मानसून की बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में हालात ये हैं कि गंगा और यमुना में बाढ़ आ गई है। 15KM रिवर फ्रंट रोड भी महाकुंभ मेला मैदान में डूब गई है। लेटे हनुमानजी के गर्भगृह में गंगा, यमुना और सरस्वती का पानी पहुंच गया है। जिसके बाद मां गंगा की विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के महंत बलबीर गिरी महाराज ने पूजा की।

उद्घाटन से पहले बह गई सड़क

दूसरी ओर भारी बारिश की वजह से चित्रकूट में 51 करोड़ से बने 4 पुलों की एप्रोच सड़क उद्घाटन से पहले बह गई। UP-MP का संपर्क बघवारा पुल की एप्रोच रोड धंसने से कट गया। 5 मीटर तक मंदाकिनी नदी के पुल की एप्रोच रोड बह गई। इसको लेकर सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सीपी दिवाकर का कहना है वह चित्रकूट में है। मामले की जानकारी उन्हें मिल गई है। उन्होंने मामले में जांच की बात कही है।

तेज बारिश के चलते बह गई पुलिया

सोमवार रात बारिश में मिर्जापुर में सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के पैतृक गांव ओड़ी में गडई नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्जन के लिए बनाई गई पुलिया बह गई। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले को लेकर BJP पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है … कभी टंकी, कभी पुल।''

इसके अलावा, बारिश की वजह से सभी 84 घाट डूब गए हैं। हालांकि गंगा अभी खतरे के निशान से 2 मीटर की दूरी पर है। माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोलकर ललितपुर में पानी की निकासी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से अब मानसून में वृद्धि हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों (वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया समेत अन्य )में अगले पांच से छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
16 Jul 2025, 5:50 PM IST
Published on: