लखनऊ

‘क्या आप अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं?’ सपा डेलिगेशन के पूछे सावल पर निशा विश्वकर्मा के माता-पिता ने क्या कहा

Nisha Vishwakarma Ghazipur Case Update: 'क्या आप अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं?' सपा डेलिगेशन के पूछे सावल पर जानिए निशा विश्वकर्मा के माता-पिता ने क्या जवाब दिया?

3 min read
Apr 28, 2026
what did nisha vishwakarma parents say when asked about meeting akhilesh yadav case update ghazipur
सपा डेलिगेशन निशा विश्वकर्मा के माता-पिता से मिले। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Nisha Vishwakarma Ghazipur Case Update:गाजीपुर के चर्चित कटरिया कांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सक्रियता बढ़ाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। इस दौरान सपा नेताओं ने मृतका निशा विश्वकर्मा के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सहायता राशि के रूप में 5 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस मुलाकात को सिर्फ संवेदना तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे सामाजिक और राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

‘PDA एकता का प्रतीक’ बताई गई मदद

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह आर्थिक मदद केवल सहायता नहीं, बल्कि PDA समाज की एकजुटता का प्रतीक है। नेताओं ने कहा कि पूरे समाज ने मिलकर यह राशि जुटाई है ताकि पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। सपा नेताओं ने कहा कि यह संदेश देने की कोशिश है कि PDA समाज अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को जारी रखने की बात भी दोहराई।

पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने दी पूरी जानकारी

समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और जिला पंचायत भवन में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की ओर से शोक संवेदना भी परिवार तक पहुंचाई गई और सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

अखिलेश यादव से मुलाकात की जताई इच्छा

रामआसरे विश्वकर्मा ने बताया कि बातचीत के दौरान परिजनों से पूछा गया कि क्या वे अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं। इस पर परिवार ने सपा प्रमुख से मुलाकात की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से जरूर मिलेंगे। यदि तत्काल मुलाकात संभव नहीं हो पाती, तो बाद में मुलाकात कराई जाएगी, लेकिन यह संवाद जरूर होगा।

जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेताओं ने जांच प्रक्रिया और प्रशासन की भूमिका पर सवाल भी उठाए। रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि मामले में कई ऐसे प्रश्न हैं जिनका जवाब अब तक नहीं मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला पहले ही सामने आ चुका था तो चार दिन बाद दो और अभियुक्तों के नाम कैसे सामने आए? यदि उनके नाम सामने आ गए थे तो गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब प्रशासन को देना चाहिए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

न्याय मिलने तक साथ रहने का दावा

सपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाती रहेगी। नेताओं ने इसे केवल एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा मामला बताया।

ओपी राजभर की मुलाकात के बाद और गरमाई सियासत

इस मामले में इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता और डेढ़ बीघा जमीन के पट्टे के दस्तावेज सौंपे थे। साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश भी परिवार तक पहुंचाया गया था। राजभर की इस पहल के बाद अब सपा की सक्रियता ने मामले को और राजनीतिक रंग दे दिया है।

राजभर ने सपा पर साधा था निशाना

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि सपा जाति आधारित राजनीति कर रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई। अब सपा के प्रतिनिधिमंडल की यात्रा और आर्थिक सहायता को भी इसी राजनीतिक संदर्भ में देखा जा रहा है।

Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो