लखनऊ

WWE से सुर्खियों में आए रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान का UP से है खास नाता, जानें उनसे जुड़ी बातें

WWE रेसलर वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है और वह जन्म 8 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले के गोपीगंज में पैदा हुए थे।
2 min read
• •
Updated: 19 May 2022, 12:44 PM IST
photo_2022-05-19_12-27-25.jpg

Rinku Singh Rajput: उत्तर प्रदेश में इन दिनों WWE के रेसलर रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान चर्चा का विषय बने हुए है। ये वही वीर महान हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया था कि लोग भी उन पर नाज कर रहे थे। वीर महान ने वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेंनमेंट का खिताब जीता था। जिसके बाद पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। इसके अलावा वीर महान के नाम के साथ ही उनका लुक भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वीर महान और क्या है उनका प्रदेश से नाता...

यूपी के छोटे से कस्बे में हुआ जन्म

वीर महान के यूपी के एक छोटे से कस्बे में पैदा होकर रेसलिंग की दुनिया की सबसे बड़े आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंचने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है और वह जन्म 8 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर जिले के गोपीगंज में पैदा हुए थे। गोपीगंज एक छोटी सी बाजार है जो प्रयागराज से वाराणसी मार्ग पर पड़ती है। उनके पिता पहले ट्रक चलाकर घर का खर्चा चलाते थे और अब वो एक किसान है। वीर के 9 भाई-बहन हैं।

सात भाई-बहनों में सबसे छोटे

बता दें, रेसलिंग में नाम कमाने वाले वीर महान ने स्कूल के दिनों में भाला फेंका करते थे। इस खेल में उन्होंने जूनियर लेवल का नेशनल पदक भी जीता है। वहीं रिंकू के बड़े भाई का कहना है कि, रिंकू हम सात भाई-बहनों में पला-बढ़ा सबसे छोटा भाई है। छोटे से गांव से लेकर अमेरिका जैसे देश में नाम कमाने तक के सफर में बहुत दुख और दर्द छिपा है। उन्होंने बताया कि रिंकू ने भदोही और लखनऊ में कई मेडल जीते है।

वीर महान की कहानी पर बनी फिल्म

बहुत कम लोगों का पता होगा कि वीर महान यानी कि रिंकू पर 2014 में एक फिल्म बनकर रिलीज हुई थी। जिसका नाम था जिसका नाम था मिलियन डॉलर आर्म। यह एक टेलीविजन शो था जो 2008 में प्रसारित हुआ था। बेसबाल के इस टैलेंट हंट शो से ही पहली बार वीर महान चर्चा में आए थे। हालांकि तब वह अपने नाम रिंकू सिंह से ही जाने जाते थे। इसमें उनके साथ एक और खिलाड़ी दिनेश पटेल ने भी हिस्सा लिया था। इस शो के जरिए रिंकू सिंह को काफी शोहरत मिली। रिंकू सिंह इस शो में नंबर वन पर रहे। बाद में इसी शो के नाम पर ही फिल्म भी बनी।

अपने लुक से चर्चा में रहते हैं वीर महान

आपको बता दें कि वीर महान उर्फ रिंकू अपने लुक को लेकर भी काफी फेमस हैं। लंबे बालों और लंबी दाढ़ी व मूंछों के साथ वह भारतीय पौराणिक पुरुषों की तरह नजर आते हैं। उनका कहना है कि वह प्रभु श्रीराम को आराध्य मानते हैं इसलिए उन्होंने बांह पर श्रीराम नाम का टैटू बनवाया है। इसके अलावा वीर महान ने अपने सीने पर हिंदी में मां लिखवा रखा है।

Published on: