Weather Updates यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विज्ञानियों का अलर्ट है कि हवाओं का रुख बदलेगा। जिस वजह से एक बार फिर मार्च में मौसम ठंडा होगा। सर्दी लौट कर आएगी। इसके साथ मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, होली में जमकर होगी बारिश।
यूपी में मौसम कभी भी पलटी मार सकता है। ठंड की विदाई मान रहे लोगों को अचानक बड़ा झटका लग सकता है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, पश्चिम विक्षोभ थोड़ा कमजोर पड़ गया है, जिस वजह से फरवरी में अचानक तापमान बढ़ गया है। पर सावधान रहें, यह बदलाव अस्थाई है। क्योंकि अभी एक बार फिर विंड पैटर्न बदलेगा। जिस वजह से मार्च में ठंड फिर बढ़ सकती है। और होली पर तो बारिश की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञानी लगातार मौसम के इस परिवर्तन पर नजर रखें हुए हैं। राजधानी लखनऊ और उसके आस पास के जिलों में जोरदार धूप निकली हुई है। जिस वजह से मौसम गरम है। पर शाम होते ही ठंडी हवाएं अपना असर दिखाने लगती हैं। और शाम से लेकर अगली सुबह तक मौसम ठंडा हो जाता है।
एक बार फिर बदलेगा विंड पैटर्न
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शाम छह बजे जब तापमान रिकार्ड किया गया तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अंदाजा है कि होली भीगते हुए मनानी पड़ सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेश अग्निहोत्री ने चेताया कि, पश्चिम विक्षोभ के कमजोर पड़ने से फरवरी का तापमान बढ़ा है। पर एक बार फिर विंड पैटर्न बदलेगा। जिस वजह से मार्च में ठंड बढ़ जाएगी। साथ ही उन्होंने यह संभावना जताई है कि, होली पर भारी बारिश के आसार हैं।
यूपी में हल्की बदली का मौसम अलर्ट Weather alert in UP
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सी एम नौटियाल बताते हैं कि, आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा लेकिन सामान्य से कम ही रहेगा। यूपी में हल्की बदली रह सकती है। और भारी बारिश होने की संभावना है। पर अगर बारिश हुई तो लगभग 1 मिमी तक ही होगी। इस साल भारत में ला नीना का प्रभाव कम होगा। और साल के पहले तिहाई यानी कि मार्च तक समाप्त होने के आसार हैं।
गर्मी में जमकर होगी बरसात Weather Update
लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने मौसम अपडेट करते हुए कि, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं हुए तो गर्मी बढ़ेगी। एक और अहम बात है कि जिस तरह से गर्मी जल्दी से पड़ रही है तो यह संभावना है कि गर्मी में जमकर बरसात होगी।