लखनऊ

होटल में आग का मामला : सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अब तक हो चुकी हैं चार मौतें

लखनऊ के दो बड़े होटलों में आग से जिंदा जले चार लोग, 50 से अधिक फंसे थे होटल में...
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 2:12 PM IST
charbagh lucknow hotel fire case
होटल में आग का मामला : सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, अब तक हो चुकी हैं चार मौतें

लखनऊ. चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल और विराट इंटनेशनल होटल में मंगलवार सुबह भयंकर आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त होटल में 50 से अधिक लोग फंसे हुए थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को होटल से बाहर निकाला। डर के मारे कई लोग बेहोश हो गये, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। जानकारी मिलते ही मंत्री रीता बहुगुणा जोशी घटनास्थल पर पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर घायलों के लिये 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

लखनऊ पुलिस आईजी एस पांडेय ने बताया कि होटल में 50 से अधिक लोग फंसे थे। इनमें से चार लोगों की जलने से मौत हो गई है। हालांकि, संख्या अभी बढ़ सकती है। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है। होटल का कोना-कोना तलाशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सुबह करीब छह बजे पुलिस को होटल में आग लगने की सूचना मिली। 15 मिनट में पुलिस फोर्स होटल पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पड़ोस के होटल को भी चपेट में ले लिया
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे राजधानी के एसएसजी इंटरनेशनल होटल में जब सब लोग सोये हुए थे, अचानक चीख पुकार मच गई। हर तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते एसएसजी इंटरनेशनल होटल में लगी आग ने पड़ोस के विराज होटल को भी चपेट में लिया। देखते ही देखते दोनों होटल पूरी तरह से आग की चपेट में आ गये। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त होटल में कई लोग मौजूद थे।

मानकों को दरकिनार कर चल रहा था होटल!
आग की सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। चश्मदीदों की मानें तो होटल के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ और उसके बाद भयंकर आग लग गई। आग की वजहों का अभी पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। मानकों को दरकिनार कर होटल चलने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल होटल में आग कैसे लगी, जांच के आदेश दे दिये गये हैं?

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप