7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
लखनऊ के दो बड़े होटलों में आग का कोहराम, कई लोग जिंदा जले, हुई मौत
Play video

लखनऊ के दो बड़े होटलों में आग का कोहराम, कई लोग जिंदा जले, हुई मौत

होटल में लगी आग के जांच के आदेश दे दिये गये हैं...
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Jun 19, 2018

लखनऊ. चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई। हादसे में अब तक पांच की मौत हो चुकी है। 10 गंभीर घायलों का बलराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, होटल में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी है। आग से होटल की बिल्डिंग पूरी तरह जल चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री रीता बहुगुणा जोशी घटनास्थल पर पहुंची। मानकों को दरकिनार कर होटल चलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल होटल में लगी आग के जांच के आदेश दे दिये गये हैं।