लखनऊ

गुजरात-हिमाचल चुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी, कांग्रेस के बचे दुर्ग भी जीत लेगी भाजपा

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दी बधाई
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 1:46 PM IST
Yogi Adityanath

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात और हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जीत ने साबित कर दिया है कि मोदी जी का नेतृत्व यशस्वी है। उन्होंने कहा कि भारत को सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति की और बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। गुजरात और हिमाचल की जनता का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है, जो लोग गुजरात की जीत पर प्रश्न लगा रहे थे, अब जनादेश से स्पष्ट हो गया होगा कि जनता पूरे अभी भी प्रधानमंत्री और भाजपा के साथ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व बदलना भाजपा के लिए शुभ रहा। उत्तर प्रदेश की हार के बाद कांग्रेस को सबक लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जो लोग जनेऊ दिखाकर विभाजन करने की कोशिश कर रहे थे, गुजरात की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है गुजरात की जीत : मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि राजनीति में सामान्य शिष्टाचार को बुलाकर अशिष्टता का इस्तेमाल करना उन लोगों के लिए यह सबक है जो देश में जातिवाद की राजनीति कर रहे थे। कांग्रेस के दुर्ग हिमाचल को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति से जीत लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है गुजरात की जीत, जो राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का काम करेगी।

जल्द ही कांग्रेस के बचे दुर्ग भी जीत लेगी भाजपा : सीएम योगी
गुजरात चुनाव परिणाम इस ओर इशारा करता है कि भाजपा अपनी पूरी धमक के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जल्द ही कांग्रेस के बचे हुए दुर्ग भी जीत लेगी।

भाजपा ईवीएम के भरोसे जीत रही चुनाव : समाजवादी पार्टी
गुजरात चुनाव परिणाम पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा किभाजपा जनता के बल पर नहीं, बल्कि ईवीएम के जरिए जीत रही है। देश-प्रदेश की जनता को अब ईवीएम पर विश्वास नहीं रहा। उन्होंने कहा कि हम भी गुजरात गए और देखा कि वहां के लोग भाजपा से नाराज चल रहे थे, लेकिन परिणाम (Gujarat Assembly Election Results 2017) इनके पक्ष में आने के बाद अब इवीएम पर आशंका बढ़ गई है।

Updated on:
18 Dec 2017, 1:46 PM IST
Published on: