19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब लखनऊ से वैष्णो देवी तक मिलेगी सीधी बस सेवा, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

अब यात्रियों को वैष्णो देवी के दर्शन को जाने के लिए ट्रेन से जम्मू या कटरा रेलवे स्टेशन पर उतर कर सवारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2 min read
Google source verification
Yogi Adityanath,jammu kashmir,Jammu,Special train,Jammu Tawi,vaishno devi,bus,Katra-Vaishno Devi,kolkata roadways,UP CM Yogi Adityanath,UPSRTC,Vaishno Devi route,Transport Department,mata vaishno devi,Roadways,Vaishno Devi yatra,Maa Vaishno Devi,Vaishno Devi to Lucknow,mata vaishno devi bhajans,transport department notification,UPSRTC UP,upsrtc bus,uttar pradesh bus transport department,vaishno devi journey,Vaishno Devi Mandir,lucknow transport department,Katra to Vaishno Devi,vaishno devi gufa,Vaishno Devi Aarti,vaishno devi gayatri mantra,

लखनऊ. अब वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाले वाले यात्रियों को ट्रेन से जम्मू या कटरा रेलवे स्टेशन पर उतर कर सवारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री अब सीधे लखनऊ से वैष्णो देवी तक (upsrtc) रोडवेज बस से जा सकते हैं क्योंकि परिवहन विभाग वैष्णो देवी के साथ - साथ, श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगांम जैसे कई पर्यटन स्थल तक रोडवेज बस द्वारा यात्रियों को ले जाने के लिए जम्मू-कश्मीर से समझौता करने जा रहा है।

लग्जरी बसों को भी चलाने की तैयारी

परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला से जम्मू कश्मीर के परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने जल्द ही यूपी में आने को कहा है। समझौते की उम्मीद जनवरी 2018 में है। जम्मू-कश्मीर के परिवहन विभाग के लिए साधारण बसों के साथ ही स्कैनिया व वोल्वो जैसी लग्जरी बसों को भी चलाने की तैयारी कर रहा है।

दिलचस्पी ले रहे हैं योगी

बसों को चलाने का करार जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार में भाजपा सरकार होने के कारण ही संभव हो पा रहा है। स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा शासित राज्यों में भी रोडवेज बसें चलाने में अपनी अच्छी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। सीएम योगी और परिवहन विभाग के मंत्री की रुचि के कारण ही करीब आधा दर्जन राज्यों के साथ बसें चलाने के लिए समझौते पर जल्द ही अमल किया जाएगा।

यहां तक चलने लगीं बसें

इसी साल जून माह में भाजपा सरकार आने के बाद राजस्थान के साथ बसें चलाने का समझौता हुआ था। समझौते के दौरान यूपी के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह और राजस्थान के परिवहन मंत्री यूसुफ खान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की दिलचस्पी के कारण राजस्थान के जयपुर और अजमेर-शरीफ तक यहां की रोडवेज बसें चलने भी लगीं हैं और उधर के शहरों से भी बसें लखनऊ तक आने लगीं। यात्रियों को लखनऊ से वैष्णो देवी तक ले जाएंगे।