लखनऊ

बीटेक कॉलेजों की फीस को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा

प्रदेश सरकार ने बीटेक समेत अन्य कोर्सों में इस साल भी फीस न बढ़ाने का आदेश दिया है। यानी पिछले साल की फीस ही इस बार भी लागू रहेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2022, 10:29 AM IST
cm_yogi.jpg
cm yogi

उत्तर प्रदेश सरकार ने बीटेक के छात्रों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि प्रदेश के कॉलेज में बीटेक की फीस में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कोर्सों के लिए भी यही नियम रहेगा। सरकार ने पिछले पांच सालों की तरह ही इस साल भी फीस न बढ़ाने का आदेश दिया है। यानी पिछले साल की फीस ही इस बार भी लागू रहेगी। ये जानकारी प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने दी है। उन्होंने बताया कि यूपी सरकार ने बीटेक की फीस पिछले पांच सालों से नहीं बढ़ाई है।

इस बार भी पुरानी फीस व्यवस्था

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीेटेक की प्रवेश और फीस नियमन समिति की तरफ से उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव और यूपीपीसीए व अन्य अभियंत्रण संस्थाओं की ओर से प्रस्तुत प्रत्यावेदनों पर विचार करने के बाद ही ये फैसला लिया गया कि 2018-19 में (सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21) में तीन सालों के तय ‘मानक शुल्क’ और ‘मानक शुल्क से इतर शुल्क’ को 2021-22 की तरह ही इस बार भी वैसे ही रखा जाएगा।

सरकार ही तय करती है ट्यूशन फीस

दरअसल, पिछले साल फीस का पुनर्निर्धारण होना था लेकिन कोविड के चलते पुरानी फीस व्यवस्था को ही लागू कर दिया गया। इस साल भी यही फीस लागू रखने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में स्थित निजी कॉलेजों की फीस उनके आय-व्यय के हिसाब से तय होती है। प्रदेश सरकार ट्यूशन फीस तय कर देती है। संस्थाएं अन्य मदों में शुल्क ले सकती है लेकिन ट्यूशन फीस सरकार ही तय करती है। मसलन, बीटेक की ट्यूशन फीस 55,000 प्रति सेमेस्टर है और संस्थाएं इससे ज्यादा शुल्क नहीं वसूल सकती।

Published on: